गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक ने शोहरतगढ़ एवं सिद्धार्थनगर जनपद में यूरिया की किल्लत को लेकर डीएम को भेजा पत्र

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ एवं सिद्धार्थनगर जनपद में यूरिया की किल्लत को लेकर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 को पत्र भेजा। विधायक ने पत्र के माध्यम से डीएम को अवगत कराया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा यूरिया की उपलब्धता सभी केन्द्रों पर सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देशों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता के बावजूद शोहरतगढ़ सहित पूरे सिद्धार्थनगर जनपद में आश्चर्यजनक तरीके से यूरिया की भारी किल्लत बनी हुई है। यह स्थिति न केवल चिन्ताजनक है, बल्कि सन्देहास्पद भी प्रतीत होती है। विधायक ने बताया कि जनता दरबार में हर दिन आम लोगों की तरफ से सैकड़ों शिकायतें मिल रही हैं। लोगों की शिकायत है कि कुछ अधिकारियों की संलिप्तता के कारण यह कृत्रिम संकट उत्पन्न हुआ है तथा संभवतः यूरिया की अवैध रूप से तस्करी भी की जा रही है। इसके चलते किसान भाइयों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अन्य जिलों में जाकर यूरिया लाना पड़ रहा है। जबकि सम्बन्धित अधिकारी दावा कर रहे हैं कि 80 फीसदी यूरिया वितरण हो चुका है। अगर वितरण सही तरीके से हो रहा है तो अधिकारियों को विधायकों को भी इस बारें में अवगत कराना चाहिए और उन्हें बुलाकर सही स्थिति दिखाना चाहिए। जिससे हम जनप्रतिनिधि सही स्थिति जान सकें और जनता तक पहुंचाई जा रही योजना और लाभ का प्रचार प्रसार भी कर सकें। लेकिन अधिकारियों का घनघोर लापरवाही भरा रवैया है और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास हो रहा है। इस अव्यवस्था से सरकार की छवि धूमिल हो रही है तथा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित शीर्ष नेतृत्व का नाम अनुचित रूप से खराब किया जा रहा है। इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे किसानों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति पुनः उत्पन्न न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!