पुलिस चौकी खुनुवां प्रभारी की हुई विदाई, नवागत प्रभारी ने संभाला कार्यभार

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। इण्डो-नेपाल बार्डर पर स्थित पुलिस चौकी खुनुवां के रहें इंचार्ज सर्वेश यादव का स्थानान्तरण थाना मोहाना पर होने से पुलिस चौकी खुनुवा पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में पुलिस व खुनुवां क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। पुलिस चौकी खुनुवां प्रभारी रहें सर्वेश यादव के कार्यकाल में पुलिस चौकी खुनुवां क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर रही। उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बनाये रखें। खुनुवां क्षेत्र के लोगों ने उनकी सेवाओं की सराहना की। विदाई समारोह में मौजूद सभी लोगों ने उप निरीक्षक सर्वेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। उप निरीक्षक सर्वेश यादव ने भी अपने कार्यकाल के दौरान सभी से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस चौकी खुनुवां नवागत चौकी प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने कार्यभार संभाल लिया है और उन्होंने खुनुवां इलाके की भौगोलिक स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय दिलाना है। इस दौरान नवागत चौकी प्रभारी खुनुवां सुधीर कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक सर्वेश यादव, दीपू तिवारी, बहरैची बाबा, गुडडू गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, नजाबू, राजन सिंह, जियाउल्ला, जय कुमार, तुफैल, रमेश, अनिल गुप्ता, उपेन्द्र द्धिवेदी, चन्दन, निशान्त, राणा, विजय कुमार यादव, जीत बहादुर श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।




