उत्तर प्रदेशगोरखपुर
ब्रेकिंगरू सरहरी पुलिस चौकी ने फरियादियों को जमीन पर बैठा कर सुनी फरियाद

सरहरी। गोरखपुर जनपद के सरहरी पुलिस चौकी पर पुलिस ने फरियादियों की फरियाद जमीन पर बैठा कर सुनी। जहां एक तरफ योगी सरकार थानों व चौकियों को निर्देशित किया है कि फरियादियों को उचित सम्मान दें, वहीं सरहरी चौकी के उपनिरीक्षक रामकुमार व सिपाही अमित कुमार ने फरियादियों को जमीन पर बैठा कर फरियाद सुनी। सरहरी पुलिस के इसी रवैया से क्षेत्रवासी असंतुष्ट हैं। सरहरी पुलिस आये दिन फरियादियों से इसी तरह से व्यवहार करती रहती है।




