गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में शुरू हुआ “ओरल हेल्थ केयर अवेयरनेस” अभियान

सिद्धार्थनगर। जिले में आज “ओरल हेल्थ केयर अवेयरनेस” कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं जीवन-शैली से जुड़ी जानकारी देना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान श्री महाकाल एजुकेशन एंड चौरिटेबल ट्रस्ट, राजकोट (गुजरात) के तत्वावधान में भारत केयर द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों द्वारा जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु 20 स्वयंसेवकों की टीम लगाई गई है, जिन्हें 5-6 लोगों के समूह में विभाजित कर विद्यालयों में भेजा जाएगा। ये टीमें बच्चों को न केवल स्वच्छता और पोषण का महत्व समझाएँगी, बल्कि जीवन-शैली सुधारने हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण भी देंगी। इस दौरान विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम की जाएँगी। सीडीओ बलराम सिंह ने कहाकृ “बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व समझाना जरूरी है। इस तरह के प्रयास उनके समग्र विकास में सहायक होंगे और समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाएँगे।” भारत केयर संस्था के लोगों ने आश्वासन दिया है कि जिले के प्रत्येक विद्यालय तक इस अभियान का लाभ पहुँचाने के लिए निष्ठा और तत्परता से कार्य किया जाएगा। जिला समन्वयक दीपक मिश्रा ने टीम को प्रशिक्षित करते हुए कुछ स्कूल में मॉडल कर के भी दिखने की बात कही तथा टिम को उत्साहित करते हुए समाज सेवा का प्रेरणा भी दिया। इस दौरान प्रखर मिश्रा, आदित्य शुक्ला, दिव्यांशी, नीतू , अंजनी सिंह तथा पिरामल फाउंडेशन के एस्प्रेशनल भारत कोलैबोरेटीव, से सीनियर प्रोग्राम लीडर सत्येन्द्र सिंह, प्रोग्राम लीडर योगेन्द्र मोहन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!