गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मुर्तिहा कोतवाल हटाए गए ; निरीक्षण के बाद एसपी ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने किया सुजौली और मुर्तिहा थाने का निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच ने सोमवार की रात को कोतवाली मुर्तिहा और सुजौली थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कोतवाली मुर्तिहा में डेढ़ वर्ष से कोतवाल रहे अमितेंद्र कुमार को एसपी ने हटा दिया और उनके स्थान पर निरीक्षक राम नरेश को कोतवाल बनाया गया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने सोमवार शाम को जंगल से सटे कोतवाली मुर्तिहा का निरीक्षण किया। इसके बाद सुजौली थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। एसपी के निरीक्षण करने के बाद जिला मुख्यालय आने पर ही कोतवाल अमितेंद्र को हटाने का आदेश जारी हो गया तथा उनके स्थान पर साइबर क्राइम पुलिस थाने के निरीक्षक राम नरेश को कोतवाल बनाया गया ; वहीं अमितेंद्र को रिसिया थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया । विदित हो कि अमितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा और वृंदा शुक्ला के कार्यकाल में कोतवाली में ही कार्यरत थे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!