गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

पुलिस ने किया 12 घंटे के अंदर हत्या मामले का खुलासा,अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैय्यल गांव में रविवार की रात गन्ने के खेत में मिली लाश के मामले का पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त रमई पाठक उर्फ रामबहादुर पाठक पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश उम्र 55 वर्ष ग्राम अहिरौलिया थाना नगर जनपद बस्ती को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को रैयल से अहिरौलिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर गोविन्द पाठक के स्कूल के पास से समय 8.00 बजे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल, बांस का टुकड़ा, प्लास्टिक की रस्सी बरामद की गई। अभियुक्त रमई ने बताया कि आपसी विवाद के कारण ध्रुवचन्द चौधरी को डंडा व लात मुक्का से ध्रुवचन्द के सिर में मारे, जिससे उसका सिर फट गया। मारते समय डण्डे का एक हिस्सा फट गया था। हम लोगों नें लगातार मारा। जब हम लोगों को इत्मिनान हो गया कि ध्रुवचन्द की मृत्यु हो गयी है तो घर से रस्सी और एक बांस लाया, रस्सी में ध्रुवचन्द का शव बांध कर हम लोग बांस में फंसा कर रैयल गांव के सिवान मे मनोज उपाध्याय पुत्र दीवान उपाध्याय के गन्ने के खेत मे ले जाकर छिपा दिये। रात होने के कारण इस घटना को कोई नहीं देखा। आज अपने घर से कुछ पैसे लेकर बाहर भागने के फिराक में थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुनील कुमार गौड़, प्रभारी एसओजी, चंद्रकांत पांडेय, सर्विलांस सेल शशिकांत, उप निरीक्षक मोहम्मद इस्लाम खान, उप निरीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा, कांस्टेबल काशी कुमार, कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल यशवंत यादव, हेड कांस्टेबल रमेश, हेड कांस्टेबल इरशाद खान, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल चंदन रहे शामिल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!