गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को फहरेगा हर घर तिरंगा-सिद्धार्थ पाठक

कर्सर................हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनमानस को प्रेरित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

दैनिक बुद्ध का संदेश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन सम्मिलित हुए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा के साथ ही उसके क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार हुई।

बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन तथा राष्ट्रगान के बाद कार्यसमिति शुरू हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संगठन के आह्वाहन पर आगामी 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक घरों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाना है। जिसको लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी प्रेरित करने के साथ ही उसके सफल आयोजन के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बूथों पर पन्ना प्रमुख के पुनरीक्षण, मन की बात कार्यक्रम आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं के बीच प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कपिलवस्तु विधानसभा चुनाव 2022 में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक को मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, अम्बरीष जायसवाल, चंद्रप्रकाश धर द्विवेदी, राजेंद्र विश्वकर्मा, जनार्दन प्रसाद मौर्य, सतीश जयसवाल, हरिशंकर तिवारी, त्रिजुगी नारायण दुबे, संतोष उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, मंगलेश शुक्ला, घनश्याम चौधरी, विंधेश्वरी चौधरी, विजय चौरसिया,आर्यन कसौधन, लक्ष्मण चौधरी, मोहन चौधरी, रामविलास मौर्या, अनु चौधरी, हेमंत जयसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, सर्वजीत चौधरी, सुनील गुप्ता, अफजल हुसैन, मोहरलाल गुप्ता, संतोष यादव, उमेश यादव, कलीम अंसारी, रुद्र नारायण चौधरी, प्रताप नारायण चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button