गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

शांतिकुंज हरिद्वार से निकली शक्ति कलश यात्रा

बलरामपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार से निकली शक्ति कलश यात्रा जनपद बलरामपुर में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और राष्ट्र जागरण हेतु जनपद के कई क्षेत्रों में चल रही है। इसी क्रम में बलरामपुर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ,संस्कारवान संतति के लिए आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी, गैंसड़ी में राष्ट्र संवर्धन गायत्री महायज्ञ और नव विवाहित युगलों को संस्कारवान बनाने के लिए नव दाम्पत्य सम्मलेन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। गैसड़ी के कई क्षेत्रों और विद्यालयों किसान इंटर कालेज सिंहमोहानी, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल परसा, ग्राम बकौली, मझौली, मटहना एस टी पी आइडियल स्कूल गैंसड़ी में शक्ति कलश का पूजन आरती के साथ लोगों ने कलश का स्वागत किया।कलश के साथ चल रहे जगदीश वर्मा, भक्तराज और नान बाबू ने लोगों से आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी और नव दाम्पत्य सम्मलेन में भागीदारी करने का आवाहन किया। इस यात्रा में जनपद युवा समन्वयक संदीप जायसवाल, ब्लॉक प्रभारी राधे गोविंद गुप्ता, युवा परिजन माता प्रसाद गुप्ता, सचिन सोनी, विजय लोहिया, ग्राम बकौली के पशुपति नाथ पांडे का सहयोग सराहनीय रहा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!