गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूजा पाल द्वारा 80 बच्चों में वितरित किया प्रमाण पत्र

बांसी/सिद्धार्थनगर। जन शिक्षण संस्थान सिद्धार्थनगर के द्वारा प्रशिक्षित किये गये छात्र-छात्राओं को बांसी तहसील के अन्तर्गत भटौली ग्राम सभा में बुधवार को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/समाजसेवी पूजा पाल उपस्थित रहीं। संस्थान के निदेशक इंजीनियर मनोज वर्मा ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अन्तर्गत जिन छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया है, उन सभी छात्राओं को प्लेसमेन्ट कर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा और जो छात्र-छात्राएं अपना खुद का रोजगार करना चाहते हैं, उनको उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री उद्योग योजना के तहत 4 साल के लिए ₹500000 तक का ब्याज मुक्तधन माहिया कराया जायेगा, जिससे आप स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जो बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें स्किल भारत के द्वारा कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। पूजा पाल द्वारा 80 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। संस्थान की तरफ से निदेशक इंजीनियर मनोज वर्मा, प्रोग्राम ऑफिसर प्रिन्स शर्मा, असिस्टेन्ट प्रोग्राम ऑफिसर अष्ट वशु किसन राय, विशाल सिंह, मोनू मिश्रा, विनय वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि हनुमान आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!