गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने नेपाल राष्ट्र में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर बार्डर का किया भ्रमण

सिद्धार्थनगर। मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के साथ नेपाल राष्ट्र में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दृष्टिगत भारत-नेपाल बॉर्डर के ककरहवा थाना मोहाना व अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों/असामाजिक तत्वो की चेकिंग करते हुये विशेष सतर्कता बरतने एवं सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य (आईपीएस), एसडीएम सदर, एसएसबी के असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट, थानाध्यक्ष मोहाना, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु व पुलिस/सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!