टीवी मरीजों को गणमान्य नागरिकों ने लिया गोद,दिया पोषण पोटली

कुशीनगर। संक्रामक बीमारी टीवी को जड़ से खत्म करने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत बोदरवार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुँचे हुए टीवी के पंद्रह मरीजों को ग्राम सभा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों तथा केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गोद लिया गया। और पोषण पोटली में मरीजों को विशेष पौष्टिक सामग्री भी दी गई। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुँचे प्रधान राजकमल मद्देशिया, अरविंद चौबे, डा0राजेश प्रजापति,कोटेदार प्रेमसागर, डाव विप्लो विश्वास, विपिन कुमार अग्रवाल, अर्जुन वर्मा,मेवा देवी आदि गणमान्य लोगों द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्र पर पहुँचे हुए टीवी के सोलह मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण पोटली को देते हुए मरीजों को गोद लेने की जिम्मेदारी ली गई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा संचालित टीवी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। टीवी को जड़ से मिटाने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम केंद्र पर आयोजित रहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाव संजय भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग गाँवों में टीवी के रोग से पीड़ित चल रहे मरीजों को क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित केंद्र के कर्मचारीगणों द्वारा गोद लिया गया है। ताकि टीवी के मरीजों का सही ढंग से उपचार हो सके। और मरीजों की कमजोरी को दूर करने के लिए इन लोगों द्वारा प्रोटीन युक्त पोषण पोटली को भी बाँटा गया है। जिसमें प्रोटीन पाउडर, सोयाबीन, भुने हुए चने, फल, मुगफली दाना आदि शामिल है।इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेश पाण्डेय, वार्ड व्वाय इमितयाज अहमद, एसटीएस राकेश राव, एलए शक्ति प्रकाश सिंह, एलटी समीउलहक अंसारी, स्टाप नर्स रंजना राय व अनीता आर्या, एएनएम मेवा देवी, स्विपर सुरेंद्र प्रसाद और गिरधारी प्रसाद, अनिल प्रसाद, रामू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।




