उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पूजा पाल ने किया मंदिर का शिलान्यास

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में पिछले दिनों प्रशासन और आम जन के बीच संघर्ष का कारण रहा विकास भवन की बाउण्ड्रीवाल पर बने मंदिर का सोमवार को विकास भवन परिसर में पूरे विधि-विधान विधान के साथ सांसद पुत्री पूजा पाल के ने शिलान्यास किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विगत 23 सितंबर की रात को विकास भवन के बाउण्ड्रीवाल पर चित्रित मंदिर को प्रशासन द्वारा तोड़ा गया जिसको लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए थे मौके पर पहुंचे सांसद जगदम्बिकापाल ने सरकार से बातकर मामले को खत्म कराया था ।प्रशासन द्वारा विकास भवन परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर जगह दिए जाने पर सहमति बनी थी जिसका शिलान्यास सांसद पुत्री पूजा पाल ने किया।




