टीका उत्सव कार्यक्रम में न बरतें कोताही: एसडीएम पयागपुर

पयागपुर/बहराइच। तहसील मुख्यालय पयागपुर पर तहसील स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्विभागीय समन्वय समिति बैठक उपजिलाधिकारी पयागपुर अश्वनी पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने किया। इस दौरान संचालित क्षयरोग नियंत्रण, नियमित टीकाकरण आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान सहित रोगी कल्याण समिति बैठक स्वास्थ्य कार्यक्रम के विषय पर जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम पयागपुर अश्वनी पाण्डेय ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की, जिसमें एएनएम द्वारा बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में कोई कोताही नकरने के निर्देश दिए आवश्यकता पड़ने पर ग्राम के प्रधान , प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद ली जाए साथ ही सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि ठंड को देखते हुए चिकित्सालयों में मरीजों को कम्बल और अलाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी पात्र लाभार्थियों के सीएचओ पंचायत सहायक आयुष्मान मित्र के माध्यम से गोल्डन कार्ड जारी कर दिए जाए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, और आईसीडीएस विभागों के अधिकारियों को अभियान में लापरवाही न बरतने और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया। सामुदायिक भागीदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और कोटेदारों प्रधानों को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों, आशाओं द्वारा लाभार्थियों को घर-घर जाकर सत्र दिवस पूर्व बुलावा पर्ची वितरण सुनिश्चित करें। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिले। कार्यों की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सीएचसी पयागपुर आर आई नोडल डॉ अरुण मौर्य,विशेश्वरगंज अधीक्षक डॉ प्रवीण पांडेय, मनीष त्रिवेदी जेएस आई जिला समन्वयक सीडीपीओ दीपा गुप्ता विमला कुमारी, पवन कुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बीपीएम ममता मिश्रा इमरान अली उपस्थित रहे।




