उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पथरा बाजार पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार अमित कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पथरा बाजार पुलिस द्वारा वाद संख्या 3379/82 ,धारा 4/25 आर्मस एक्ट से संबंधित 01 वारण्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी नबी बक्स पुत्र चिल्लई थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उदयनाथ मिश्रा व कांस्टेबल अमरेन्द्र यादव मौजूद रहें।




