उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुल पर चढ़ते ही ख़राब हो गई बस, घंटो जाम रहा शोहरतगढ़-परिगवा मार्ग

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ से दिल्ली तक जाने वाली खुशी ट्रैवल्स में नकथर पुल पर चढ़ते ही अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण घंटो तक शोहरतगढ़ परिगवा मार्ग जाम रहा। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और थकहार कर राहगीरों को नहर के रास्तों से जाना पड़ा। बताते चलें यू.पी. 25 डी.टी. 7125 खुशी ट्रैवल्स किसी कार्य से परिगवा मार्ग पर जा रही थी कि पुल पर चढ़ते ही तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पकड़ी जाने लोगों को डफरा मार्ग तो वहीं शोहरतगढ़ की तरफ जाने वाले राहगीरों को नहर के रास्ते जाना पड़ा।




