वरिष्ठ शिक्षकों से काला कानून टेट वापस हो

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मौर्या लाज में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के के आवाह्न पर 20 से ज्यादा शैक्षिक संगठनों ने एक साथ एक मंच पर ज्वाइंट टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, में आकर पूर्व से कार्यरत शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में चल रहे देशव्यापी शिक्षक आंदोलन पर विस्तृत चर्चा की एवं टेट लागू करनेके विरोध में पोस्टकार्ड लिखा गया। प्राथमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव एवं साथ टीएससीटी के श्री अनिल तिवारी अटेवा के श्री ब्रजेश द्विवेदी विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के श्री विनयकांत मिश्र के साथ-साथ तमाम संगठनों ने जे टी एफ आई में अपनी विश्वास व्यक्त करते हुए आज महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री, माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा, माननीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से पोस्टकार्ड पर लिखकर संबंधित लोगों को भेजा गया । जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव प्राथमिक शिक्षक संघ ने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रथम चरण के कार्यक्रम में आप सब की महती भूमिका है प् बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के जनपदीय मंत्री विजयेन्द्र मिश्र ने कार्यक्रम के रूपरेखा को बताते हुए बताया कि बैठक के दूसरे चरण में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। आंदोलन के तीसरे चरण में 3 मई को जनपद सिद्धार्थनगर के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी गण आंदोलन की महारैली लखनऊ में हिस्सा लेंगे। जिला कोषाध्यक्ष श्री मिर्जा महबूब हसन ने कहा कि सरकार ने सरासर अन्याय किया कि क्योंकि कोई भी नियम पहले से प्रभावी नहीं होता जब शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 में आया तो पहले से कार्यरत शिक्षकों पर यह अधिनियम थोपा जाना गलत है प् बैठक को संबोधित करते हुए टीएससीटी के जिला संयोजक श्री अनिल तिवारी जी ने कहा कि जिसकी नियुक्ति पूर्व शर्तों और नियमों के अधीन हुई है उसको बीच नौकरी में बदला जाना सरासर गलत है इसको हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा के जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेश द्विवेदी जी ने कहा कि हम सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे परन्तु इस नियम को लागू नहीं होने देंगे। विशिष्ट बीटीसी के जिलाध्यक्ष श्री विनयकांत मिश्र जी ने कहा कि यह नियम की व्यावहारिक नहीं है क्योंकि अध्यापकों से भी बार बार टेट पात्रता परीक्षा पास करवाना यह न्याय संगत नहीं है। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सतीश चन्द्र त्रिपाठी जी ने कहा कि इस संघर्ष में आप सबका साथ नितांत आवश्यक हैं और आपके सहयोग के बिना यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी श्री वीरेंद्र मौर्या जी ने कहा कि शिक्षक जब जब टकराया सरकारों को अपना निर्णय बदलना पड़ा है। इस तरह ये लड़ाई भी हमलोग जीतेंगे। जिला उपाध्यक्ष श्री इफ्तखारूननिसा जी ने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि हम न्याय के पथ पर हैं। अन्याय के पथ पर नहीं है। बैठक में बांसी के अध्यक्ष श्री नंदीश्वर यादव जी ने कहा हम सरकार को यह नियम बदलने के लिए बाध्य कर देंगे और सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ेगा। बैठक में लोटन अध्यक्ष अनिल मिश्र जी, ब्रजभूषण पांडे , बांसी के साहब मजरूह जी, राजनारायण पांडे,दिनेश मिश्र,गणेश मिश्र,दिवाकर मिश्र,रवि यादव, राधेश्याम वर्मा,वीरेंद्र बहादुर तिवारी सहित तमाम शिक्षकगण उपस्थित रहे।




