गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने किया सघन जनसम्पर्क, ग्रामीणों का मिला अपार समर्थन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।आगामी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी आस्था जताई।आज के भ्रमण के दौरान श्याम सुन्दर चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख गांवों का दौरा किया, जिनमें मुख्य रूप से अकरा, पकड़ी, बभनी, बैजनथाभटमला, पुरैना, बनफुकरा, जखौलियाबरैनिया, टेढ़ी, सरपतहा, बैदौली और नैदहर।बैजनथा में श्जनसंवाद चौपालश् का आयोजनक्षेत्र के ग्राम बैजनथा में एक विशेष श्चौपालश् का आयोजन किया गया। इस चौपाल में जिलाध्यक्ष ने सीधे जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सरकार और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और लोगों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने भावुक स्वर में कहा, ष्आज जनसम्पर्क के दौरान पार्टी के प्रति लोगों का जो लगाव, उत्साह और स्नेह मिला है, वह मुझे निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र की जनता का यही विश्वास मेरा असली सम्बल और ताकत है।ष्प्रत्येक गांव में मिल रहे समर्थन से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिलाध्यक्ष का जमीनी स्तर पर जुड़ाव और जनसंवाद कार्यक्रमों से क्षेत्र की जनता के बीच उनकी पकड़ और मजबूत हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!