गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

‘मन की बात’ से आम जनमानस को राष्ट्र के विकास में सहभागिता की जा रही सुनिश्चित – सांसद पाल

दैनिक बुद्ध का संदेश
भवानीगंज/सिद्धार्थनगर।डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के भवानीगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने उपस्थित जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देने वाले हैं। सांसद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और ‘मन की बात’ के माध्यम से आम जनमानस को सीधे जोड़कर राष्ट्र के विकास में सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम शान्तिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नौरंगी गुप्ता प्रधान जांगलीपुर, राजकुमार चौधरी मण्डल अध्यक्ष भवानीगंज, अमरनाथ सिंह सोनू सिंह, राजेश द्विवेदी, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू जायसवाल, अखण्ड सिंह, अजय चौधरी, आदित्य चौधरी, विनोद कौशल, प्रवेश कौशल, भानु प्रताप सिंह, गंगाराम कौशल, कमला प्रसाद कौशल, रामचरित्र गौड़, उमाशंकर श्रीवास्तव, बंशीधर श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, पंकज द्विवेदी, विपिन द्विवेदी, दिनेश सिंह, मनोज यादव, अनूप सिंह, कमलेश चौरसिया, राजू पाल, यादव प्रसाद जायसवाल सहित तमाम क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!