बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। छात्राओं की भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिपूर्ण ऐतिहासिक प्रस्तुतियों ने मंच को सराबोर कर दिया। देशप्रेम, बालिका शिक्षा, मनोरंजन आदि विषयों से जुड़ी रंगा रंग प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रवन्धक मोहम्मद आलम, उपाध्यक्ष सैय्यद हुसेन अहमद सदस्य सुत्री नसीमा खातून, सदस्य तफज्जुल हुसैन, सदस्य मोहम्मद इकरार सदस्य मो० अकरम (भ्वनलेबब) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की अरीबा, जैनव, सौम्या, साहिबा, रिया, भांरीका, शिवानी, मरियम, चांदनी ने सरस्वती बन्दना एवं स्वागत प्रस्तुत कर किया तत्पश्चात विद्यालय प्रक्धक मोहम्मद आलम ने विद्यालय की मेधावी छात्राओं जिन्होने, खेलकूद, गाइड, कला, विज्ञान, आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने विद्यालय प्रबन्धक एवं प्रवंध समिति के पदाधिकारियो ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रवक्ता अलका पाण्डेय ने किया। प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेटियों तुम अपनी क्षमता के अनुसार मजबूत बनो तो समाज के किसी भी अराजकतत्व की जुर्रत नही होगी। उन्होंने कहा कि आपने इस विद्यालय में जो ज्ञान, अनुशासन और अनुभव प्राप्त किया है, वह आपको जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन देगा। आपकी मेहनत, लगन और उत्साह देखकर हमें गर्व महसूस होता है। हमें विश्वास है कि आप सभी अपने जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छूएंगे। उन्होंने कहा की एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है, वह दूसरों के लिए रास्ता रोशन करने के लिए खुद को जला देता है। शिक्षण को हमेशा एक महान पेशे के रूप में माना जाता रहा है। कोई भी अच्छा शिक्षक अपनी सफलता और प्रयास के बारे में नहीं सोचता वह हमेशा अपने छात्रों के वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखता हैं। बताते चले कि जबसे मुस्लिमा खातून ने प्रधानाचार्य पद का दायित्व सम्हाला है तबसे यहाँ की छात्राओं ने कई शासकीय कार्यक्रमों में अपनी मजबूत भागीदारी देकर सैकड़ो शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है जिसमे बहुत सारे पुरस्कार भी बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज के खाते में आए है। विदाई कार्यक्रम को सफल कराने मे विद्यालय की अध्यापिका शबाना अंजुम, अलसना, रीता देवी, नुसरत फाटमा आरिफा खातून, नजराना वतूल, नाजिश शकील, प्रेमलता, मलिक सबा अफजल, खालिदा परवीन, साविती उपाध्याय, हुमा सद्फ शकील, कुठ परवीन बानो, रचना सिह, इरम फातिमा, आदि का विशेष योगदान रहा। सृस्टि को मिस बेगम खैर चुनी गई।




