गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चेयरमैन बढ़नीचाफा ने किया मोदीनगर के प्रा0वि0 अहिल्याबाई होलकर में नये अतिरिक्त कक्ष का उदघाटन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड मोदीनगर स्थित बढ़नी गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक नये अतिरिक्त कक्ष का उदघाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बने इस अतिरिक्त कक्ष का उदघाटन नगर पंचायत बढनी चाफ़ा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने किया। उदघाटन समारोह में निर्माण कार्य प्रभारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सिंह पाल भी मौजूद रहें। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष अंगद पाण्डेय भी उपस्थित थे। वहीं नये कक्ष का उदघाटन कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में अनूप पाण्डेय, राघवेन्द्र तिवारी, सुमित मिश्र, गिरिजेन्द्र तिवारी और मोती यादव सहित कई लोग शामिल हुए। यह नया कक्ष विद्यालय की शैक्षिक सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!