गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली

रायबरेली : गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने हेतु जनपद के पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र 30 सितम्बर 2024 तक चार प्रतियों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। शासन द्वारा पूर्व में परिचालित किये गये मार्गदर्शी सिद्धान्त के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हताए निर्धारित की गई है जिसमें भारत का मूल नागरिक हो। उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो। नवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त आख्या में व्यापक जांच कर तथ्यात्मक विवरण अभिलेखीय साक्ष्यों सहित यह भी प्रमाण-पत्र अंकित किया जाये कि उनके विरूद्ध कोई अपराधिक मामला प्रचलित /लंबित नहीं है और किसी भी अपराधिक मामले में किसी न्यायालय द्वारा उन्हें दण्डित नही किया गया है। महत्वपूर्ण कार्यों आदि अभिलेखीय साक्ष्यों को 30 सितम्बर 2024 के पूर्व चार प्रतियों में उपलब्ध कराये। गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र महानुभावों के नामांकन तत्काल निर्धारित प्रारूप में कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी को मुहैया करवा दी जाये।

Related Articles

Back to top button