पुलिस ने हत्या के दो आरोपी किया गिरफ्तार

डिड़ई/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शिवनगर डिडई अन्तर्गत पुलिस ने सोमवार को हत्या के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किये गये कुदाल और डण्डे को भी बरामद किया। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। दोनों के खिलाफ थाना शिवनगर डिडई में मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में घायल अनूप चौधरी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को खोज निकाला। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान सुइधर उर्फ मायाराम पुत्र घिसियावन और संगीता पत्नी सुइधर के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम शंकरपुर (मसिना खास) थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। पुलिस टीम ने दोनों को ग्राम शंकरपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक विवाद के दौरान अनूप चौधरी पर कुदाल और डण्डे से हमला किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल और डण्डा (बेंत) बरामद कर लिया। बरामद वस्तुओं को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में जय प्रकाश पाण्डेय, अयोध्या यादव, जयसिंह चौहान, नवीन सिंह, आसमा बानो और प्रतिमा दूबे शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मेहनत और त्वरित कार्रवाई से इस मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहे थे। मृतक अनूप चौधरी की मौत के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों में काफी रोष था। पुलिस ने दबाव बढ़ाते हुए अभियुक्तों की तलाश तेज की और 20 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के लोगों ने सन्तोष व्यक्त किया।




