गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मनरेगा में फर्जी हाजिरी,फोटो खिंचवाकर भेज रहे घर,

बलरामपुर। पचपेड़वा विकास खंड के औरहवा गांव में बिना काम किए श्रमिको का हाजिरी लगाई जा रही है। श्रमिको से फोटो खिंचवाकर भेज दे रहे हैं घर।मजदूरी भुगतान के समय सी एस सी सेंटर से मनरेगा मजदूरों से अंगूठा लगवाकर उनका पूरा पैसा निकाल लिया जाता है और बदले में 10 प्रतिशत श्रमिको को बिना काम का मिल जाता है। मनरेगा योजना में जो मजदूर कभी काम पर नहीं जाते उनकी हाजिरी लगा कर उनके खाते में पेमेंट भेज निकलवा लिया जाता है। मामला जनपद के पचपेड़वा विकास खण्ड के औरहवा ग्राम पंचायत का हैं जहां चल रही सभी परियोजनाओं की पड़ताल की गई तो मस्टरोल में हाजिरी 94 लगी मजदूरों की जो फोटो अपलोड की गई हैं ,वही मौके पर एक भी श्रमिक काम करते नही मिले । ग्राम प्रधान अकबर ने बताया कि मैं दिल्ली से लौटा हूं कहा काम चल रहा है हमको कोई जानकारी नहीं है।वही गांव वालों ने बताया कि तसला और फावड़ा लेकर कुछ मजदूरों की फोटो खिंचवाकर बिना काम कराए भेज दिया जाता है। जब घर बैठे बिना काम किए श्रमिको को 10 प्रतिशत मिल रहा है तो कौन शिकायत करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!