उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मोहाना पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

मोहाना/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देश पर व क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थनगर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वाद संख्या 146/15 अ0स0 10/1999 धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी राजू उर्फ चोरे पुत्र चन्द्रशेखर साकिन जाफर जोत थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सर्वेश यादव व हेड कांस्टेबल उदयप्रताप सिंह मौजूद रहें।




