गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

ग्राम बालेपार में फर्जी चल रहे मस्टर रोल का जिम्मेदार कौन ?

संत कबीरनगर। सरकार की अति महात्वाकांक्षी योजना मनरेगा में जोरों-शोरों पर भ्रष्टाचार हो रहा है। बताते चलें कि जनपद संत कबीर नगर के विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बालेपार में मनरेगा योजना में इस कदर लूट पड़ी हुई है कि धरातल पर 20मजदूरो से काम कराया जा रहा है। 70 मजदूरो का फर्जी मस्टर रोल चलवाकर 20की जगह 70मजदूरों का फर्जी तरीके से हाजिरी भी लगाईं जा रही है और अधिकारी/कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे सब कुछ देख रहे हैं। ग्राम पंचायत बालेपार मे कैलाश के खेत के दक्षिण पोखरे की खुदाई एवं सफाई कार्य तक नामक परियोजना पर मनरेगा श्रमिकों की फर्जी फोटो अपलोड कर फर्जी तरीके से आन लाइन हाजिरी लगवा कर मनरेगा योजना में जमकर फ्रजीवाड़ा किया जा रहा है। जबकि जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है ।अब सवाल उठता है कि मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन है ? इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी को फोन किया गया फोन नहीं उठा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!