कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं – श्याम सुन्दर चौधरी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विधानसभा डुमरियागंज के बेंवा चौराहे पर सोमवार को अपना दल (एस) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने किया। मासिक बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गयीं। पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर अपना दल (एस) अब पंचायत में चौपाल लगा रही है। इसी क्रम में बेवा चौराहे पर जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी के नेतृत्व में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए। इसको लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श भी किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। संगठन की मजबूती को लेकर जरूरी है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए। इसको लेकर पार्टी के स्तर से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके। वहीं अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष युवा मंच विनय जायसवाल ने पार्टी के विरोधियों पर चर्चा किया गया। जन चौपाल कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को सदस्यता फार्म भरवाकर सदस्यता दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच अराजुन्निशा, भीखी राम वर्मा, मु0 मुकीम, सुशील दूबे, महमूद आलम, मु0 कामिल, मुख्तार शाह, तनवीर आलम, अब्दुर्रहमान शाह, अकबर अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।




