आयुर्वेदिक चिकित्सालय का सांसद जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर मुख्यालय के सनई चौराहा स्थित श्री कृष्णा आयुर्वेदिक चिकित्सालय का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि किसी की जान बचाना हो तो आयुर्वेदा ही सबसे सफल तरीका है। क्योंकि रामायण काल में एलोपैथी का तरीका नहीं था तब मूर्छित लक्ष्मण का इलाज आयुर्वेद के ही माध्यम से हुआ था। जिनसे उनको अकाल मृत्यु से बचाया गया था। गौरतलब है कि मुख्यालय के सनई चौराहा स्थित श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक पिछले तीन वर्षों से संचालित हो रहा है। सन 2022 में सांसद जगदंबिका पाल के हाथों ही इस क्लिनिक का उद्घाटन हुआ था। डा सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में आयुर्वेदा पद्धति से इन पिछले तीन वर्षों में हजारों की संख्या में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज सफल तरीके से किया है। इस क्लिनिक का नवीनीकरण करते हुए अब इसे जनपद का पहला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के रूप में स्थापित किया गया है। इस नवीनीकरण में आयुर्वेद पद्धति और एडवांस तकनीक के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाएगा। डा सौरभ ने बीते कुछ समय से आयुर्वेदा के माध्यम से उपचार करते हुए कई कठिनाई और बाधाओं को पार कर, सफलताओं को स्पर्श किया और हजारों की संख्या में मरीजों को तुरंत राहत प्रदान करते हुए उनका विश्वास जीता साथ ही आयुर्वेदा के प्रति लोगों का रुझान देखते हुए और ष्आयुर्वेद ही चिकित्सा का सुनहरा भविष्य हैष् इसमें यकीन रखते हुए अब वह अपने शुरुवात को एक स्तर ऊपर ले जाते हुए क्लिनिक को जनपद का पहला आयुवेदिक चिकित्सालय के रूप में परिवर्तित करने के लिए बाध्य है। इस अपग्रेडेशन से आयुर्वेदा पद्धति को एडवांस और तकनीक के माध्यम से और बेहतर करने के लिए उनकी टीम प्रतिबद्ध है। इसका उद्घाटन जिले के सांसद जगदंबिका पाल ने किया और अपने उद्बोधन में कहा कि लोगों का आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ रहा है। मैंने बस्ती मंडल में भी इतना बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहीं देखा है और मैं यह उम्मीद करता हूं कि जल्द ही इसको भी अपग्रेड करते हुए एक आयुर्वेदिक ट्रेनिंग सेंटर की भी स्थापना जनपद में डॉक्टर सौरभ गुप्ता के तत्वाधान में हो। गौरतलब है कि हमारी पत्नी भी सुगर और सायटिका से पीड़ित है हम चाहेंगे कि हमारी पत्नी का भी इलाज वैद्य सौरभ गुप्ता के निगरानी में हो। क्योंकि वो स्वस्थ रहेंगी तब मैं भी स्वस्थ रहूँगा। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाला, सच्चिदानंद पांडेय, राजेंद्र पांडेय, रिंकू पाल, प्रिंस वर्मा, मनोज बाबा, नरसिंह पाल धीरज पांडेय, डा अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, कमलेश यादव सहित तमाम संख्या में लोग मौजूद रहे।




