उच्च जोखि युक्त गर्भवती महिलाओं पर दे विशेष ध्यान: डॉक्टर शैलेंद्र
अधीक्षक ने आंगनबाड़ी को सैम व मैम बच्चे की लिस्ट बनाने के लिए निर्देशित किया

भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र सीएचसी के अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा बाघमरवा में पहुंचकर छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एएनएम फरहा अंजुम के द्वारा गर्भवती महिला कलीमुन निशा एवं सुमन को दी गई सेवाएं जैसे बीपी यूरिन आदि का भौतिक सत्यापन किया।एएनएम का कार्य सही पाए जाने पर अधीक्षक ने एएनएम के कार्य की तारीफ की और कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण करते हुए प्रथम त्रिमास में फोलिक एसिड टेबलेट एवं द्वितीय व तृतीय त्रिमास में आयरन तथा कैल्शियम की टेबलेट के देने के साथ-साथ साथ-साथ निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जरूर करवाएं।नोडल डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने एएनएम तथा आशा बहू से कहा कि गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम युक्त गर्भवती महिला का चिन्हीकारण करते हुए प्रसव योजना के अनुसार संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दें , जिससे जच्चा और बच्चा को बचाया जा सके तथा उन्होंने आंगनबाड़ी किरण लता को सैम व मैम बच्चों की लिस्ट बना कर एएनएम से चिकित्सीय परामर्श दिलवाने के लिए निर्देशित किया।




