गोला : शिव पूजन मौर्य सेन्ट्रल अकादमी में बतौर मुख्य अतिथि डॉ विवेक मिश्र ने दिए सुझाव

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला गोरखपुर। बीते कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में चिकनपॉक्स यानी चेचक की बीमारी के कई मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं चिकनपॉक्स के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में सबकुछः गर्मियां अपने साथ ढेर सारे इंफेक्शन और बीमारियां लेकर आती हैं।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई तरह की बीमारियां फिर से अपना फन उठा रही हैं। बीते कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में चिकनपॉक्स यानी चेचक की बीमारी के कई मामले सामने आए हैं। चिकनपॉक्स (चेचक की बीमारी) ने कई बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। चिकनपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है और अगर सही समय पर इसके लक्षण पहचान कर इलाज करवा लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है। आप अपने बच्चों को चिकनपॉक्स से बचा सकते हैं, बस इसके लिए कुछ बातों को ध्यान रखें। इसके लछण= सर दर्द, तेज बुखार, खासी, सर दर्द, उल्टी होना ऐसे लक्षण पाए जाते है, इससे बचाव में। होम्योपैथी दवाइयां बहुत कारगर है, चिकन पॉक्स से निजात दिलाने के लिए कई तरह की होम्योपैथी दवाइयां मौजूद हैं। इसमें वेरीयूलिनम, मेलेनड्रिनम, रसटॉक्स, एंचिमटार्ट व ऑर्सेनिक एलबी आदि हैं। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर राम प्रकाश मौर्या, प्रधानाचार्य श्री रवि प्रकाश व अन्य शिक्षकगण उमाशंकर, अमित, अंजलि, आरती, सुनीता, शिल्पा, सीमा, रोशनी, रुचि दुबे, नेहा, सच्चिदानंद, कृष्णानंद सौरभ उपस्थित रहे।




