गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तेज रफ्तार कार बाइक को ठोकर मारते हुए पेड़ से टकरा कर गढ्ढे में पलटी, 06 युवक घायल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर बानगंगा बैराज से आगे सरकारी कृषि फार्म के पास सोमवार की देर रात तेज रफ़्तार कार (न्च्55 ।म् 4748) ने एक बाइक को ठोकर मारते हुए पेड़ से टकराकर गढ्ढे में जा पलटी। बाइक सवार दो युवकों को ठोकर लगने से गम्भीर रुप से घायल होकर सड़क पर बेहोश होकर पड़े रहें और कार में सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गयें। घायलों की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग दौड़ पड़े। वहां पहुंचकर देखा कि सड़क पर दो युवक गम्भीर हालत में बेहोश पड़े हैं और कार जो गड्ढे में पलटी थी, उसमें से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लोगों ने देखा कार में सवार चार युवक गम्भीर रुप से घायल पड़े हैं। कार का फाटक तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया।दुर्घटना की सूचना शोहरतगढ़ पुलिस व 112 नम्बर पीआरबी पुलिस को युवा समाजसेवी योगेन्द्र जायसवाल व जितेन्द्र गोस्वामी ने दी। दुर्घटना की सूचना पाकर शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी व उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार व ग्राम प्रधान झरुआ वीरेन्द्र जायसवाल व ग्रामीण पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ के चिकित्सक डा0 एस0के0 भारती ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गम्भीर रूप से घायल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नं0-02 अटल नगर (छतहरा) निवासी 19 बर्षीय शैलेन्द्र पुत्र चन्द्रभान व ढेबरूआ थानाक्षेत्र के ग्राम भेलौजी निवासी 20 बर्षीय सतीश पुत्र जमुना व 19 बर्षीय सुग्रीव निषाद पुत्र धीरज थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहिया नानकार निवासी को एम्बुलेंस से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। वहीं कार में अन्य सवार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहिया नानकार निवासी 24 बर्षीय आयान पुत्र महफूज, 18 बर्षीय अमीरूद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, 20 बर्षीय इनामुल्ला पुत्र करीमुल्ला व सतीश पुत्र जमुना ढेबरूआ थाना क्षेत्र के ग्राम भेलौजी के निवासी हैं। इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार की रात कार चालक तीन युवकों को बैठाकर परसा की तरफ जा रहा था, मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को ठोकर मारते हुए पेड़ से टकराकर गढ्ढे में जा गिरी। इस घटना में कुल 6 युवक घायल हो गये है। तीन की हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। किसी के तरफ से अभी तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!