गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खरगवार एवं लेदवा में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० खरगवार एवं ग्रा०पं० लेदवा में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल लगाया गया। खरगवार में चौपाल की अध्यक्षता सचिव कुंवर कन्नौजिया ने की तो वहीं लेदवा में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव अजय भारतीया ने की। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के सजी राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर बृहद चर्चा किया गया। इस दौरान खरगवार गाँव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार, रोजगार सेवक राकेश चौधरी, पंचायत सहायक बनारसी भारती, लेखपाल प्रिया शुक्ला, सफाई कर्मचारी दीपक, सुनील वर्मा समाज सेवी अमीर गुलरेज, किशलावती, सत्यवती, जलेखा, गुड़िया, नूरजहां, केतकी, सरित कमलावती के साथ लेदवा गाँव में ग्राम प्रधान शौकीलाल, कोटेदार अजय कुमार पूरी, राम प्रकाश, रोजगार सेवक मोहम्मद शमीम, पंचायत सहायक संगीता दुलारे निवास, किशलावती, शुभावती, गीता आदि मौजूद रहे तो वहीं चौपाल कार्यक्रम में अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नदारत रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!