गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टड़ियाधाम में हर्षाेल्लास के साथ निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सोमवार को टड़िया गाँव में स्थापित श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर, टड़ियाधाम परिसर से बारहवें श्री दुर्गापूजा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा का शुभारंभ मेजर सिंह चौहान, कांस्टेबल रविकांत तथा गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। पूरे उत्साह और श्रद्धा से भरे वातावरण में मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकली, जिसमें 151 कलश सजाए गए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे की धुन पर झूमते-नाचते आगे बढ़े। यात्रा का मुख्य पड़ाव होल्लापुर घाट रहा, जहां से कलशों में पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लाया गया। जलाभिषेक के साथ वातावरण ष्जय माता दीष् और ष्हर-हर महादेवष् के जयघोष से गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। मंदिर परिसर के आसपास लोगों की कतारें लगी रहीं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत कर धर्म और आस्था के इस पर्व को और भव्य बना दिया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। नवरात्र की पावन बेला में शुरू हुई यह यात्रा आने वाले दिनों में भक्तों की भीड़ को और आकर्षित करेगी। साथ ही यह भी बताया कि वे बारहवें वर्ष में प्रवेश कर चुके इस महोत्सव को क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन माना जाता है, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस अवसर पर शिवम चौहान, गोविंद चौहान, राकेश चौहान, गोलू चौहान, छोटू चौहान, शोभनाथ विश्वकर्मा, पाचू चौहान, रित्तीक चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!