गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने किया नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक का स्वागत

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियो ने आज नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार का स्वागत माल्यार्पण ,डायरी पेन से शिष्टाचार भेंट करते हुए किया । जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य परिषद के इस व्यवहार से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की कोई भी समस्या हो आप लोग हमें अवगत कराएं हम उसका हर संभव दूर करने का प्रयास करेंगे । जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मेरी है प्राथमिकता होगी कि जिले में माध्यमिक शिक्षा उत्तरोत्तर उन्नति की ओर अग्रसर हो। जिले को एक नया पहचान मिले इसके लिए जिले के प्रधानाचार्य परिषद से सहयोग की अपेक्षा भी किया। प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आश्वस्त किया कि जो भी शासन की मंशा होगी उसके अनुरूप जिले का शैक्षिक माहौल बनाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद चौबे, जिला मंत्री/प्रदेशीय सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार द्विवेदी,संगठन मंत्री डॉ शेषनारायण पाण्डेय ,संयुक्त मंत्री जयराम यादव,प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी ,प्रधानाचार्य रविंद्र उपाध्याय ,प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!