गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : लखनापार-बैदौला बांध कटान से भय का महौल विधायक ने किया सुरक्षा का वादा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर । लखनापार-बैदौला बांध कटान स्थल ग्राम नकही का विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा भ्रमण किया गया। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि गांव में फंसे लोगों के लिए प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है राहत सामग्री एवं लंच पैकेट उनके बीच पहुंचाई जा रही है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने निर्देश दिया कि लोगो को निकालकर सुरक्षित स्थानो पर पहुॅचाकर उनके लिए भोजन पीने हेतु स्वच्छ पानी की व्यवस्था करे। बाढ़ प्रभावितो में लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबधित तहसीलदार को निर्देश दिया कि अतिरिक्त नाव/स्टीमर लगाकर लोगो को सुरक्षित स्थानो पर पहुॅचाये। बाढ़ में फंसे लोगो का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानो पर पहुॅचाने का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि बन्धे के कटान स्थल के गैप को भरने के लिए मैटेरियल मंगाकर उसे ठीक कराये।

Related Articles

Back to top button