एसएसबी ने नाबालिग लड़की को मानव तस्करी से बचाया

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने गुरुवार को बार्डर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को एक नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा। एसएसबी जवानों ने युवक के साथ एक नाबालिग लड़की को देखा। पूछताछ में पता चला कि युवक लड़की को भारत से नेपाल लेकर जा रहा था। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने सन्देह होने पर दोनों को रोका। लड़की से उसके परिजनों का सम्पर्क नम्बर मांगा गया। वह नम्बर नहीं दे पायीं। उसके परिजनों से सम्पर्क नहीं हो पाया। चुकी लड़की नाबालिक थी जिसे युवक बहलाकर नेपाल ले जा रहा था, जो मानव तस्करी जैसे कृत्य का शिकार हो सकती थी। इसके बाद चेकपोस्ट कमाण्डर ने मानव सेवा संस्थान ककरहवा, मानव तस्कर रोधी इकाई और उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया। नाबालिग लड़की और आरोपी को अलळव 66वीं वाहिनी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। एसएसबी की 43वीं वाहिनी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्य जीव तस्करी रोकने का काम करती है।




