नागरिक कल्याण योजना,मिशन शक्ति के तहत जागरूकता, वितरित किया कृषि यंत्र

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। एसएसबी वा पुलिस की संयुक्त नागरिक कल्याण वा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोमवार को शहीद आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजहा कैंपस में नागरिक कल्याण,मिशन शक्ति के तहत क्षेत्र के किसानों में कृषि यंत्र वितरित कर कृषि खेती करने में सहायक प्रदान हो सके। प्रभारी कमांडेंट एल आशा कुमार ने किसानो में फावड़ा,खुरपा, सब्बल, हंसुआ, सुइला,सहित चालीस लोगों में वितरित किया। मिशन शक्ति के तहत कोतवाली की महिला सिपाही मनीषा शर्मा ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की सुरक्षा नीतियों के बारे में जानकारी दी,1090,1076,181,1098, आदि नंबरों पर सूचना देकर पुलिस से सुरक्षा संबंधित मदद प्राप्त कर सकती है। इस दौरान प्रभारी कमांडेंट एल आशा कुमार ।सहायक कमांडेंट आशीष राघव,कैम्प प्रभारी पंकज कुमार, अंकित कुमार,कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार राठौर, चौकी प्रभारी अमला यादव, नेपाल ए पीएफ राम बहादुर शाही, नेपाल पकड़ी प्रहरी इंस्पेक्टर खतीबड़ा,नागेश्वर मल्लाह, सहित सभी लाभार्थी किसान वा महिलाएं उपस्थित रहीं।




