गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में हुआ काव्य- पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में होने वाले सातवें दीक्षांत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित साप्ताहिक दीक्षांत समारोह के क्रम में कला संकाय में अधिष्ठाता कला संकाय, प्रोफेसर हरीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में काव्य- पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिमा वर्मा, भास्कर शुक्ला, प्रज्ञा, प्राची वर्मा, महेंद्र कुमार मद्धेशिया, कल्पना, शालिनी पांडे, अर्पिता गुप्ता, कमल वर्मा, रजनीश, विशाल, रागिनी, प्रमिला इत्यादि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता प्रोफेसर हरीश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह का महत्त्व बताते हुए विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमता का विकास करने हेतु अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सत्येंद्र कुमार दुबे, डॉक्टर रेनू त्रिपाठी, डॉक्टर शरदेंदु त्रिपाठी तथा डॉ अमित कुमार साहनी ने भी काव्य पाठ कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन प्राचीन इतिहास विभाग की अध्यक्षा डॉ नीता यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लोक प्रशासन विभाग की विभागध्यक्ष डॉक्टर सुनीता त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!