शोहरतगढ़ में सचिवों ने साइकिल चलाकर किया विरोध प्रदर्शन
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में जारी है पंचायत सचिवों का विरोध प्रदर्शन

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले शोहरतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर सभी सचिवों विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। ऑनलाइन उपस्थिति (एफ.आर.एस.) एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में उन्होंने साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली वर्तमान परिस्थितियों में अव्यावहारिक है। तकनीकी समस्याओं और फील्ड परिस्थितियों के कारण यह प्रणाली शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इसलिए आदेश पर तत्काल पुनर्विचार करने की जरुरत है। साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देश के मुताबिक वे 15 दिसंबर को अपना डोंगल ब्लॉक मुख्यालय पर जमा कर देंगे।इस दौरान सचिव रामस्वरूप गुप्ता, सचिव राम सिंह, सचिव अजय भारतीया, प्रभारी एडीओ (पं०) एवं सचिव कुंवर कन्नौजिया, सचिव कामेश्वर मिश्र, सचिव गौरव श्रीवास्तव, सचिव संदीप सरोज, सचिव निशा श्रीवास्तव, सचिव लालचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।



