गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

एग्रो-फॉरेस्ट्री एवं नर्सरी राइजिंग पर कार्यशाला आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद के ग्राम पयागपुर मे दिनांक 21-2-2026 को सीड्स संस्था द्वारा संचालित परियोजना जलवायु लचीला आजीविका के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया सजिसमे जलवायु परिवर्तन और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एग्रो-फॉरेस्ट्री एवं नर्सरी राइजिंग विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों, स्वयं सहायता समूहों तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में रवि त्रिपाठी क्भ्व् प्रभारी ने बताया कि एग्रो-फॉरेस्ट्री एक समन्वित कृषि प्रणाली है, जिसमें कृषि फसलें, वृक्ष एवं पशुपालन को एक साथ वैज्ञानिक तरीके से किया जाता है। इससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है, मिट्टी एवं जल संरक्षण होता है तथा किसानों को अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक आय के अवसर प्राप्त होते हैं।प्रशिक्षण के दौरान सीड्स संस्था से प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर प्रशांत ने एग्री-सिल्वीकल्चर, सिल्वी-पास्टोरल एवं एग्री-सिल्वी-पास्टोरल मॉडल की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस प्रणाली से जोखिम कम होता है और बहु-स्तरीय उत्पादन संभव होता है।साथ ही नर्सरी राइजिंग के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को पौध उत्पादन की प्रक्रिया, बीज उपचार, सिंचाई प्रबंधन तथा रोग-कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण पौध उपलब्धता से एग्रो-फॉरेस्ट्री प्रणाली अधिक सफल एवं टिकाऊ बनती है।कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञों से विभिन्न प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसानों को नई तकनीक अपनाने में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में टिकाऊ कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा कार्यशाला मे स्वयं सहायता समूह से 50 महिलाएं कम्युनिटी मोब्लिज़र पल्लवी मिश्रा, जय किशन, उद्यान प्रभारी रवि त्रिपाठी, सीड्स संस्था से प्रशांत उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!