06 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना में शामिल अभियुक्तों को किया रुपईडीहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच। रुपईडीहा पुलिस ने 6 घंटे के अंदर हत्या की घटना में शामिल अभिक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और 22/2025 धारा- 103(1) बी.एन.एस. का सफल अनावरण किया गया। मिली जानकारी अनुसार वादी सुभान अली पुत्र स्व० अब्दुल करीम निवासी ग्राम मुरलीधर ददौली थाना रूपईडीहा जनपद बहराईच की लिखित सूचना के आधार पर वादी का लड़का बब्लू उर्फ मोहम्मद अमीन उम्र करीब 42 वर्ष जो वसी भट्टा ग्राम पचपकरी पर मजदूरी करता था ; दिनांक 25.01.2025 कि शाम को अपने काम पर गया था ; दिनांक 26.01.2025 को समय 12.30 बजे वादी के लड़के बब्लू उर्फ मो० अमीन का शव ग्राम केवलपुर में भिखूराम सोनकर के खेत में मिला जिसको किसी धारदार हथियार से गोदकर मारा गया है। वादी के पुत्र की हत्या पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही निरंजन पुत्र राम राज , राजेन्द उर्फ जानी पुत्र हुनमान निवासी गण मुरली धर ददौली थाना रूपईडीहा जनपद बहराईच के द्वारा की गई है ! जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/2025 धारा 103 (1) बी.एन.एस. बनाम 1. निरंजन पुत्र रामराज 2. राजेन्द्र उर्फ जानी पुत्र हनुमान निवासीगण मुरलीधर ददौली थाना रुपईडीहा बहराइच के पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा को घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। थाना रुपईडीहा पुलिस द्वारा घटना के सम्बन्ध में सुरागरसी, पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों व मैनुअल इंटेलिजेंस, आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्त निरंजन पुत्र रामराज नि० मुरलीधर ददौली थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 19 साल, राजेन्द्र उर्फ जानी पुत्र हनुमान नि० मुरलीधर ददौली थाना रूपईडीहा बहराइच उम्र करीब 22 साल को ग्राम निबिया पोखरा मंदिर बागीचा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच से दिनांक 26.01.2025 समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया व अभियुक्तगण द्वारा द्वारा पहने कपड़े भी बरामद किये गये। विवेचना के दौरान उल्लेखनीय बातें प्रकाश में आयीं कि मृतक बबलू उर्फ मोहम्मद अमीन उपरोक्त जो वर्ष 2022 में गाँव के ही संतोष लोध पुत्ररामराज की हत्या के जर्म में जेल गया तथा करीब 06 माह पर्व जमानत पर बाहर आया था। बबलू उर्फ मोहम्मद अमीन के जेल से छूटने पर वर्ष 2022 की हत्या के मृतक संतोष लोध के भाई निरंजन व चचेरा भाई राजेन्द्र उर्फ जानी अपने भाई की हत्या का बदला लेने की साजिश रचने लगे। साजिश के चलते अभियुक्त निरंजन व राजेन्द्र उर्फ जानी द्वारा मृतक बबलू उर्फ मोहम्मद अमीन को अपने विश्वास में लिया तथा उसके साथ उठना बैठना खाना पीना चाल कर दिया। साजिश के चलते दिनांक 25.01.2025 को रात्रि करीब 20.00 बजे अभियुक्तगण निरंजन व राजेन्द्र उर्फ जानी अपने साथ मृतक बबलू उर्फ मोहम्मद अमीन के साथ खाये-पिये और मृतक बबलू उर्फ मोहम्मद अमीन को षड्यन्त्र के तहत निरंजन व राजेन्द्र उर्फ जानी द्वारा बबल उर्फ मोहम्मद अमीन की चाक से गोदकर हत्या कर शव खेत में लाकर डाल दिया।विवेचना के दौरान धारा 3 (5) ठछै व 4/25 आयुध अधि० की बढ़ोत्तरी की गयी।




