हर्षाेल्लास के साथ छतहरा में मनाया गया वार्षिकोत्सव

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 2 अटल नगर में स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय छतहरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के छात्र/विश्वजीत, अतीश, शिवांगी,नैना स्मिता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमुग्ध कर दिया।छात्रों ने अमर शहीदों की झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। छात्र छात्राओं को अपने हुनर व कला का प्रदर्शन करने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। और उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव में देश के ऐतिहास के बारे में बताने से ज्ञान अर्जित होती है।शहीदों की अमर गाथा और उनकी कुर्बानियों के बारे में अवश्य बताया जाय ताकि बच्चों के देश के प्रति विकास की भावना पैदा हो।विद्यालय एक परिवार है। अध्यापक बच्चों को अपने औलाद की तरह उन्हें शिक्षा में निपुण करें।खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि अध्यापक शिक्षा के साथ संस्कार का भी ज्ञान दें।इस दौरान नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल,प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,बीईओ संतोष कुमार शुक्ला, लालजी यादव,सभासद मनोज चौधरी, दिनेश कुमार, मनोज यादव,प्रधानाध्यापक कृपाशंकर त्रिपाठी,कालीचरण चौधरी, डॉ प्रमोद कुमार, स्मिता सरन, इन्द्रजीत,राम महेश यादव, मीना चौधरी,एसएमसी अध्यक्ष रत्नेश चौधरी, सुशील सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश राज, संजीव कुमार, कमलाकांत यादव आदि लोग मौजूद रहें।




