गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अलीगढ़वा में पुलिस की सक्रियता थानाध्यक्ष ने हॉट स्पॉट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की पैदल गश्त

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र कपिलवस्तु के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह अपने हमराहियों के साथ अलीगढ़वा बाजार में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है और पैदल गश्त भ्रमण कर क्षेत्रवासियों सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष कपिलवस्तु बृजेश सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त भ्रमण कर क्षेत्रवासियों सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने चिन्हित हॉट स्पॉट और आस-पास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी। पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद भी किया। इससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। थानाध्यक्ष कपिलवस्तु बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनायें रखने के लिए सतर्क है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!