बढ़नी के नेपाल जाने वाले मुख्य मार्ग पर मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी बाजार में नेपाल जाने वाले मुख्य मार्ग, पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। और आस पास के लोगों से पूछ ताक्ष कर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। ढेबरुआ थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव और चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आसपास के लोगों और कस्बे के निवासियों से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। यदि पहचान नहीं हो पाती है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को मोर्चरी हाउस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सकें। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।




