सिद्धार्थनगर में 5 दिनों तक जारी रहेगा रुट डायवर्जन

सिद्धार्थनगर। बस्ती जनपद में श्रावण मास (मेला) को लेकर जनपद सिद्धार्थनगर से जनपद बस्ती की तरफ जाने वाले भारी वाहने दिनांकः- 19.07.2025 समय प्रातः 08.00 बजे से लेकर 23.07.2025 समय रात्रि 20.00 तक निम्नानुसार रुट डायवर्जन रहेगी।जनपद पुलिस ने रूट तय करते हुए बताया कि- 01-गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों के मार्ग- गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से नन्दौर थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर से थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर से माधव तिराहा थाना क्षेत्र बासी से बासी पुलिस बूथ से बाएं मुड़कर थाना क्षेत्र पथरा बाजार होते हुए बैदौला चौराहा होते हुए बेवा थाना डुमरियागज होते हुये थाना उतरौला जनपद बलरामपुर मार्ग से जायेंगे । 02-बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों के मार्ग- बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को बडे़वन ओवरव्रिज जनपद बस्ती के उपर से डायवर्ट कर ओबरब्रिज के नीचे से मनौरी से थाना क्षेत्र सोनहा जनपद बस्ती से होते हुए बेवा थानाक्षेत्र डुमरियागंज से भडरिया थानाक्षेत्र भवानीगंज होते हुये थाना क्षेत्र उतरौला जनपद बलरामपुर मार्ग से जायेंगे । 03-लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहनों के मार्ग- लखनऊ से गोरखपुर को जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही रोककर थाना जरवल रोड जनपद बहराईच के सामने से होते हुए थानाक्षेत्र कर्नलगंज जनपद गोण्डा होते हुए थानाक्षेत्र उत्तरौला से भड़रिया थानाक्षेत्र भवानीगंज से वेवा थानाक्षेत्र डुमरियागंज होते हुए थानाक्षेत्र पथरा बाजार होते हुए बांसी पुलिस बूथ थानाक्षेत्र बांसी से होकर माधव तिराहा थानाक्षेत्र बासी से थानाक्षेत्र खेसरहा की तरफ मुड़कर थाना क्षेत्र बखिरा जनपद संतकबीरनगर होते हुए अपने गन्तव्य पर जायेंगे। 04-जनपद महराजगंज, थाना उसका बाजार, सिद्धार्थनगर, मोहाना की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको अयोध्या जाना है, के मार्ग- जनपद महराजगंज, थाना उसका बाजार, सिद्धार्थनगर, मोहाना की तरफ से जनपद अयोध्या जाने वाले वाहन को पुलिस बूथ बासी थानाक्षेत्र बासी से दाए मुड़कर थाना क्षेत्र पथरा बाजार होते हुए बैदौला चौराहा होते हुए बेवा थाना डुमरियागंज होते हुये थाना उतरौला जनपद बलरामपुर मार्ग से जायेंगे । 05-बढ़नी, शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर से अयोध्या, लखनऊ को जाने वाले वाहनों के मार्ग- बढनी, शोहरतगढ़ से जाने वाले ऐसे वाहन, जिनको अयोध्या, लखनऊ की तरफ जाना है, वे वाहन थाना ढेबरुआ होते हुए थानाक्षेत्र इटवा होते हुए बेवा थानाक्षेत्र डुमरियागंज से थानाक्षेत्र उतरौला जनपद बलरामपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे । 06-जनपद मुख्यालय सिद्धार्थनगर से बस्ती, अम्बेडकरनगर, प्रयागराज को जाने वाले वाहनों के मार्गः- सिद्धार्थनगर से बस्ती, अम्बेडकरनगर, प्रयागराज को जाने वाले वाहन माधव तिराहा, थानाक्षेत्र बासी से थानाक्षेत्र खेसरहा की तरफ मुड़कर थानाक्षेत्र बखिरा, जनपद संतकबीर नगर होते हुये अपने गन्तब्य को जायेंगे। नोटः- उक्त डायवर्जन आकस्मिक सेवा वाहन / स्कूली वाहनों पर प्रभावी नही होगा ।




