जोगिया उदयपुर पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जोगिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना जोगिया उदयपुर द्वारा मंगलवार को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर से 01 नफर वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 118/2025 धारा 2(ख)(1) एवं 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के मुकदमे में चल रहे वांछित को जगमोहनी तिराहा थाना जोगिया उदयपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त राजकपूर जायसवाल पुत्र मंगल प्रसाद निवासी मथुरानगर टोला सनिचरहिया थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र, उप निरीक्षक गणेश दत्त मिश्रा, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल राजाराम राजभर व कांस्टेबल विरेन्द्र यादव मौजूद रहें।



