गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

गिलौला व सीताद्वार में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के गिलौला व सीताद्वार क्षेत्र में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर रवि शंकर सिंह ने सीता द्वार पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि का पूजा अर्चना किया उनके साथ वाल्मीकि समाज के लोग, अधिकारी, कर्मचारी तथा सफाई कर्मी एकत्रित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रामायण एवं रामचरितमानस के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने ज्ञान और तप से समाज को आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर अजय त्रिपाठी डॉ धर्मेंद्र गुप्ता राम बिहारी वाजपेई अर्चना बाजपेई राजेश कुमार यादव नरेंद्र जयसवाल शिवकुमार पाठक डॉ रमेश मिश्रा उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर समाज को शिक्षा, समानता और सेवा के पथ पर अग्रसर करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!