गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लोटन कोतवाली में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक

लोटन/सिद्धार्थनगर। कोतवाली परिसर में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कोतवाल डी.के. सरोज ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, दुर्गा प्रतिमा संचालकों और आयोजकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न कराना था।प्रभारी कोतवाल डी.के. सरोज ने बताया कि 22 सितंबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा के दौरान लोटन कोतवाली क्षेत्र में लगभग 66 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में ट्रैक्टर या ट्रॉली पर प्रतिमा लाने या ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, आयोजन स्थल पर डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बल देकर कहा कि दुर्गा पूजा एक पवित्र धार्मिक आयोजन है, जो समाज में शांति, एकता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। आयोजकों को उपजिला अधिकारी सेअनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक पूजा समिति को 10 सदस्यों की एक समिति गठित करनी होगी, जो आयोजन की व्यवस्था और अनुशासन सुनिश्चित करेगी।बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पूजा और विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार, विस्फोटक पदार्थ, या अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन या उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। दुर्गा प्रतिमा ऐसी जगह स्थापित की जाए, जहां यातायात या आवागमन में कोई व्यवधान न हो। आयोजन स्थल पर भड़काऊ पोस्टर या सामग्री लगाने की सख्त मनाही होगी। प्रभारी कोतवाल ने सभी से अपील की कि पूजा के माध्यम से समाज में शांति और सौहार्द का संदेश फैलाएं, न कि विवाद को जन्म दें।सार्वजनिक स्थानों, घरों की छतों या अन्य स्थानों पर ईंट, पत्थर, भाला, बरछा, कांच आदि का संग्रह न करने की हिदायत दी गई। बिना अनुमति के सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापना और रस्सी लगाकर जबरन चंदा वसूली को गैरकानूनी माना जाएगा, और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।लोटन कोतवाली पुलिस की इस पहल को सामाजिक एकता और शांति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे पुलिस के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें और दुर्गा पूजा को एक उत्सव के रूप में शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।इस दौरान क्षेत्रीय सम्भ्रान्त व्यक्ति,थाना लोटन के समस्त परिवार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!