गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय करही खास में आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव अन्तर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय करही खास के प्रांगण में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने निशुल्क बहु उद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसका मुख्य उदेश्य ग्रामीणों अंचलों में निवास कर रहे लोगों को जागरूक करना रहा। निशुल्क बहु उद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का का उद्घाटन 14 अक्टूबर 2025 को सीएमओ रंजत चौरसिया ने किया। इस स्वास्थ्य शिविर में 372 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 117 मरीजों की जांच की गयी चार लोगों को मोतियाबिंद की बीमारी थी जिन्हें जनपद के लिए भेजने का कार्य किया गया। 02 मरीज क्षय रोग के मिले तथा 54 लोगों की सुगर की जांच की गयी। 12 लाभार्थियों को जिनमें विधवा, वृद्धा पेंशन जिनका रुका था उसे ठीक कराया गया। गांव की मनीषा, कबिता, किसमतुन्निसा, चंदावती, कविता की गोदभराई की गयी तथा आर्यन व बीर का अन्नप्राशन कराया गया। जनपद से आए वरिष्ठ अधिवक्त सुनील शुक्ल द्वारा विधिक सलाह भी दी गयी। दस मौके पर चार वृक्ष भी लगाए गए। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी एम एम त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी खुनियांव पीएन यादव, महिला डा. आरती यादव, सीडीपीओ खुनियांव मो. अरशद, बालरोग विशेषज महफूज आलम, डा. सुनील, डा. अजय, एसटी एलएस सुजाला मिश्र, जिला कार्यक्रम समंवयक पंकज त्रिपाठी, आंगनबाडी सुपरवाइजर सुमन श्रीवास्तव, कृष्णावती आदि मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!