सिल्वर जुबली पर साझा किया अनुभव

सिद्धार्थनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी सिद्धार्थनगर में पिछले दिनों रजत जयंती का आयोजन किया गया जिसमे सिल्वर जुबली बैच 1993-2000 बैच का सम्मान समारोह भी आयोजित की गई कार्यक्रम में विगत वर्षाे में पासआउट पूर्ववर्ती छात्र जो बिभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे छात्रों ने उपस्थित होकर वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के बीच अपने अनुभव साझा किए कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया आयोजन समिति के सदस्य पूर्ववर्ती छात्र ई. अंकित सिंह, प्रिन्स पाण्डेय(अधिवक्ता) अमित गुप्ता, राकेश चौधरी दिग्विजय जायसवाल ने लोगों का स्वागत अभिनंदन किया विद्यालय के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, बीहूं डांस ने लोगो का बहुत मनोरंजन किया कार्यक्रम में सिल्वर जुबली बैच का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री राम सरन व उनके बैच स्वागत कर उन्हे मोमेंटो, शाल, व साफ़ा देकर सम्मानित किया गया उसके बाद में खेल का आयोजन किया गया लोगों ने आयोजन समिति का विशेष धन्यवाद दिया आयोजन में देवीलाल गिरी, आनंद पाण्डेय, गौरव, अस्मित, आलोक सिंह, विकास श्रीवास्तव संजय, अभय, अमित तिवारी, भूपेंद्र सिंह,अखिलेश सिंह, अंकुर चौबे, दीपक गौतम, आदि उपस्थित रहे।




