गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा विभाग के सभागार में जिला खो-खो संघ की बैठक आहूत की गई

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने किया तथा संचालन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक का शुभारंभ करते हुए जिला सचिव सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा बैठक प्रारंभ करते हुए वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों सदस्यों का भी स्वागत किया।

जिला खो-खो संघ सिद्धार्थनगर की बैठक के प्रारंभ में सचिव सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पिछली कार्यवाही को पढ़ते हुए सभी को सुनाया तथा 1 वर्ष में जिला खो-खो संघ सिद्धार्थनगर द्वारा हुए आयोजनों प्रतियोगिताओं से सभी को अवगत भी कराया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश खो-खो संघ की बैठक में जनपद की तरफ से सचिव द्वारा प्रतिभाग कर जिले का मान सम्मान बढ़ाया जाता है तथा जनपद में खो खो खेल के गतिविधियों से प्रदेश को अवगत भी समय-समय पर कराया जाता है। बैठक में जिला खो-खो संघ सिद्धार्थनगर का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने पर भी चर्चा किया गया तथा सर्वसम्मति से बाय लाज के अनुसार सचिव सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में खाता एक माह के अंदर खोलने का निर्णय भी लिया गया। जिला खो-खो संघ सिद्धार्थनगर के बैनर तले भविष्य में खो खो खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल से जुड़े खेल प्रशिक्षकों खेल प्रेमियों को जिला खो-खो संघ सिद्धार्थनगर में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चेयरमैन निर्णायक मंडल, चेयरमैन टेक्निकल कमिटी, चेयरमैन सिलेक्शन कमेटी, का चेयरमैन आयोजन समिति का भी चयन करने का भी प्रस्ताव रखा गया तथा तत्काल वहां उपस्थित पदाधिकारियों सदस्यों के बीच में ही रविंद्र सिंह गुर्जर को चेयरमैन टेक्निकल कमेटी, श्री राम प्रताप शर्मा को चेयरमैन सलेक्शन कमेटी, उपेंद्रनाथ उपाध्याय चेयरमैन निर्णायक समिति तथा सत्येंद्र कुमार गुप्ता को चेयरमैन आयोजन समिति बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सीमा द्विवेदी, सुनील कुमार, लोकेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामविलास सिंह यादव, अवधेश भारती, चंद्र मणि त्रिपाठी, राकेश प्रताप, किशन वर्मा, अजय कुमार बरनवाल, विवेक कुमार सिंह, साधु शरण सिंह, सुभाष चंद्र जायसवाल, संध्या कबीर, भानु प्रताप सिंह, कैलाश मणि त्रिपाठी का चयन किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने सभी नव मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मैं अपेक्षा करता हूं आप सभी लोग खो खो खेल को बढ़ावा देने के लिए तन मन धन ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष प्रीति जायसवाल, सयुंक्त मंत्री अरुण कुमार त्रिपाठी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सचिव सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!